फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 10 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:50 PM, 10-Aug-2026

Bihar Police Driver: बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के DET का एडमिट कार्ड जारी, जरूर साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज

Bihar Police Driver DET: बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती की वाहन चालन दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। 11,847 अभ्यर्थी डीईटी देंगे। टेस्ट के साथ दस्तावेज सत्यापन भी होगा। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका और जरूरी दस्तावेज।
  और पढ़ें
12:22 PM, 10-Aug-2026

Indian Railway: 15 अगस्त से पहले रेलवे का सख्त फैसला, समस्तीपुर से दिल्ली नहीं भेज सकेंगे पार्सल

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के लिए पार्सल परिवहन पर अस्थायी रोक लगा दी है। 11 से 14 अगस्त तक समस्तीपुर से दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग नहीं होगी। और पढ़ें
विज्ञापन
12:10 PM, 10-Aug-2026

Bihar University Act: नए विश्वविद्यालय कानून के खिलाफ आज अवकाश पर शिक्षक-कर्मी, सम्राट सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Bihar State Universities Act 2026: बिहार में 50 साल बाद विश्वविद्यालय कानून बदलने की बात पर आज राज्य के सभी विवि और कॉलेजों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। यह लोग इस कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
11:36 AM, 10-Aug-2026

Tiranga Yatra: पटना में CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, जानिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

Bihar News: आज पटना में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व सीएम सम्राट चौधरी ने खुद किया। वह खुद हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। पटना पुलिस की ओर से इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। ट्रैफिक प्लान भी जारी किया गया था। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
11:10 AM, 10-Aug-2026

Bihar: पैरा एथलीट झंडू कुमार ने पीएम मोदी से की मुलाकात, संघर्ष से कॉमनवेल्थ पदक तक की कहानी बनी प्रेरणा

नालंदा के पैरा एथलीट झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। और पढ़ें
10:18 AM, 10-Aug-2026

Bihar News: बेखौफ बदमाशों का कहर! ड्यूटी से घर लौट रहे पंचायत समिति सदस्य को गोली मारी, मौके पर मौत

नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने अमनार खास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात तारापुर गांव के पास उस समय हुई, जब वह निजी अस्पताल में ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:36 AM, 10-Aug-2026

Bihar: रात 12 बजे बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर हर महादेव से गूंजा शहर; भगवा हुआ पूरा इलाका

मुजफ्फरपुर में सावन के दूसरे सोमवार पर रात 12 बजे बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक शुरू होते ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब 90 किलोमीटर दूर पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर नंगे पैर पहुंचे कांवरियों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों के बीच बाबा का जलाभिषेक किया। और पढ़ें
07:53 AM, 10-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने मानव तस्करी और महिलाओं-युवतियों को झांसे में फंसाने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर अब तक 648 लापता महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सोशल मीडिया के जरिए नौकरी और प्रेम का झांसा देकर युवतियों को निशाना बनाते थे। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed