फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM and SP served food to Kanwariyas and took stock of security arrangements in Pilibhit

Pilibhit News: डीएम और एसपी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Mon, 10 Aug 2026 12:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 10 Aug 2026 12:56 PM IST
सार

पीलीभीत में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने रविवार रात कांवड़ शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने मंडी समिति में ठहरने, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियों ने कांवड़ियों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता परखी। उन्हें भोजन भी परोसा।  

विज्ञापन
DM and SP served food to Kanwariyas and took stock of security arrangements in Pilibhit
डीएम और एसपी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने जायजा लिया। अधिकारियों ने रविवार रात मंडी समिति में बनाए गए कांवड़ शिविर का निरीक्षण कर कांवड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा। 

विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने शिविर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखी। डीएम ने कांवड़ियों को अपने हाथों से भोजन परोसा। अफसरों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश 
अधिकारियों ने शिविर संचालकों और संबंधित विभागों के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। शिविर में पर्याप्त पेयजल, प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित रखने को कहा गया। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविरों में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए और आवश्यकता के अनुसार तत्काल अतिरिक्त इंतजाम किए जाएं। इससे पहले रविवार को दिन में भी डीएम ने कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed