फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devotees throng Shiva temples on Sawan Monday in Pilibhit

सावन का सोमवार: पीलीभीत में शहर से गांव तक गूंजे महादेव के जयकारे, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 10 Aug 2026 10:58 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 10 Aug 2026 10:58 AM IST
सार

पीलीभीत में सावन के दूसरे सोमवार को शहर से लेकर गांवों तक के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में भारी भीड़ रही। 

विज्ञापन
Devotees throng Shiva temples on Sawan Monday in Pilibhit
कांवड़ लेकर जाते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में सावन के दूसरे सोमवार को शहर से लेकर गांवों तक शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कांवड़ियों ने पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में घंटों की गूंज और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया।

विज्ञापन




शहर के प्राचीन गौरीशंकर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन किया और गंगाजल अर्पित किया। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए। कांवड़ियों के जत्थों के पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बदायूं के कछला घाट पर पहुंचे छह लाख कांवड़िये, तीन किमी तक लगा जाम, रात में डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मचवाखेड़ा स्थित श्री शिव मंदिर में भी सावन के दूसरे सोमवार को विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। कछला घाट से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल चली द्वितीय बैकुंठी पद कांवड़ यात्रा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया। गांव की महिलाओं ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ जलाभिषेक
सुबह करीब 10 बजे कछला घाट से पैदल गंगाजल लेकर कांवड़ियों का जत्था मचवाखेड़ा स्थित शिव मंदिर पहुंचा। मंदिर के पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन कराया। इसके बाद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर में भी कांवड़ियों की भीड़ रही। 

द्वितीय बैकुंठी पद कांवड़ यात्रा महंत सुनील की अगुवाई में निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। जत्थे में यशपाल, हरीश, मनोज, रमेश, शिवम, कमलेश, बाबूराम, प्रेमपाल, महेंद्र और धर्मेंद्र समेत अन्य कांवड़िया शामिल रहे। ग्रामीणों ने कांवड़ियों के लिए स्वागत और अन्य व्यवस्थाएं भी कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed