{"_id":"6a793dcc76a9c9bccb078455","slug":"video-dm-inspects-kanwar-service-camp-partakes-of-prasad-at-the-bhandara-in-pilibhit-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कांवड़ सेवा शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कांवड़ सेवा शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
Mukesh Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:26 AM IST
Link Copied
पीलीभीत में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार को खमरिया पुल स्थित कांवरथी सेवा दल की ओर से लगाए गए जलपान एवं भंडारा शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर और कांवड़ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने शिविर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। डीएम ने कहा कि सावन के दौरान कांवड़ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मार्गों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। स्थलीय निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी भंडारा स्थल पर ही बैठ गए और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने सेवा दल के पदाधिकारियों और सेवादारों से बातचीत कर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। डीएम ने कहा कि धार्मिक यात्राओं के दौरान सेवा भाव से श्रद्धालुओं को जलपान और भोजन उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। प्रशासन की ओर से भी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।