{"_id":"6a0838c1c024436ed201ebfc","slug":"bihar-news-a-prostitution-racket-operating-under-the-guise-of-a-hotel-was-busted-in-khagaria-munger-news-c-1-1-noi1446-4288587-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: होटल के कमरों में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, रेड पड़ते ही मच गई खलबली; नाबालिग के साथ पकड़ाया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: होटल के कमरों में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, रेड पड़ते ही मच गई खलबली; नाबालिग के साथ पकड़ाया युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार
खगड़िया के महेशखूंट स्थित मौर्या होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। होटल मालिक, संचालक समेत तीन लोग गिरफ्तार हुए। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी देती हुई एसडीपीओ साक्षी कुमारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
खगड़िया जिले में पुलिस ने होटल की आड़ में चल रहे कथित अनैतिक देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। महेशखूंट थाना क्षेत्र स्थित मौर्या होटल में पुलिस की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल मालिक, संचालक और एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
लंबे समय से चल रही थी अनैतिक गतिविधियां
बताया जा रहा है कि महेशखूंट चौक स्थित मौर्या होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि होटल में बाहर और आसपास के गांवों से लड़कियों एवं महिलाओं को बहला-फुसलाकर कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं और वहां कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई।
एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए खगड़िया एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुरुवार दोपहर मौर्या होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल मालिक सुरेंद्र चौरसिया, होटल संचालक मुरलीधर और आदर्श राज नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आदर्श राज को एक नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।
विज्ञापन
मोबाइल फोन समेत कई साक्ष्य बरामद
पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन मोबाइलों के जरिए कथित नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था। बरामद मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि पूरे मामले की परतें खोली जा सकें। महेशखूंट थाना में कांड संख्या 83/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 तथा पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar: देवदूत बने मंदिर के पुजारी, डूबते बच्चों को बचाने के लिए नदी में लगाई छलांग; पर नहीं बच सकी दो की जान
कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
इस छापेमारी अभियान में गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी, गोगरी अंचल निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, दारोगा दिनेश कुमार, पूजा भारती, उमेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कथित नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Trending Videos