सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Begusarai school news school closed

Bihar: बिहार के इस जिले में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के छात्रों की छुट्टी, जानें कब तक लागू रहेगा यह आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए बेगूसराय जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। जानें कब तक यह आदेश लागू रहेगा?

Bihar News Begusarai school news school closed
बच्चों के लिए ठंड में दिए गए आदेश
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बेगूसराय जिले में लगातार बढ़ती कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिला दण्डाधिकारी श्रीकांत शास्त्री (भा.प्र.से.) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रूप से पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

Trending Videos

सभी शैक्षणिक गतिविधियां रहेंगी बंद
जारी आदेश के अनुसार कक्षा एक से आठ तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 09 जनवरी से 10 जनवरी तक पूर्णतः बंद रहेंगी। वहीं कक्षा नौ से बारह तक की कक्षाएँ सीमित समयावधि में संचालित की जाएंगी। इन कक्षाओं का संचालन केवल सुबह 10:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक ही किया जाएगा, ताकि ठंड के प्रतिकूल प्रभाव से छात्रों को सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए क्या है आदेश?
हालांकि, बोर्ड एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित विशेष कक्षाओं और परीक्षाओं को इस आदेश से मुक्त रखा गया है, जिससे परीक्षार्थियों की तैयारी एवं समय-सारिणी प्रभावित न हो।

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।


ये भी पढ़ें- Bihar: दीक्षांत परेड में यहां जानें सीआरपीएफ के कितने जवानों ने ली शपथ, कौन हैं सलामी लेने वाले रदीप सिंह

जिला दण्डाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि वे आदेश के अनुरूप अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण सुनिश्चित करें। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को आदेश के सख्त अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed