सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   dharasanda road accident news today jamui bihar news

Bihar News : दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो युवक जिंदगी से जंग लड़ रहे; कहां हुआ भीषण सड़क हादसा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Accident News : जमुई में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धरसंडा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि लोग हतप्रभ थे।

dharasanda road accident news today jamui bihar news
सड़क दुर्घटना के बाद मौजूद भीड़
विज्ञापन

विस्तार

Bihar : जमुई जिले के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम भीषण सड़क हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई। धरसंडा मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुरसंडा गांव निवासी चचेरे भाई राहुल कुमार और धर्मेंद्र मंडल अपने फूफा उपेंद्र मंडल के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर नारायणपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। उपेंद्र मंडल हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।

Trending Videos


आमने-सामने की सीधी भिड़ंत, चीख-पुकार
बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक धरसंडा मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें सड़क पर दूर जा गिरीं और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल उपेंद्र मंडल ने भी कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एसपी ने एक साथ तीन थानेदारों को किया सस्पेंड, एफआईआर में देरी और लापरवाही का आरोप

दो में एक युवक की हालत नाजुक
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल राहुल कुमार और धर्मेंद्र मंडल को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र मंडल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सिकंदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed