सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   eou raid jamui engineer gopal kumar disproportionate assets search in jamui bihar

Bihar News: पटना और जमुई में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा; इंजीनियर के ठिकानों पर EOU की रेड से हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जमुई जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य प्रमंडल, झाझा के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध संपत्ति मिलने की बात सामने आई है, जो उनकी ज्ञात आय से 81.5 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।
 

eou raid jamui engineer gopal kumar disproportionate assets search in jamui bihar
छापेमारी के दौरान जांच करते EOU के अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त मुहिम के तहत शनिवार सुबह पटना और जमुई आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। EOU ने ग्रामीण कार्य प्रमंडल, झाझा में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के पटना और जमुई के चार ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से विभागीय महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। EOU की टीम ने पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर F-2 से 40 लाख रुपये से अधिक नगद बरामद किए हैं। राशि इतनी अधिक है कि इसकी गिनती के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई गई है। इतना ही नहीं टीम को जांच के दौरान लाखों रुपये के सोने-चांदी और हीरे के आभूषण भी मिले हैं। 



जमुई में भी अलग अलग टीम ने की कार्रवाई
EOU की अलग-अलग टीमों ने जमुई शहर के केकेएम कॉलेज के समीप स्थित किराये के मकान, झाझा स्थित कार्यालय को एक साथ घेर लिया। पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में दस्तावेजों, बैंक खातों, निवेश और संपत्ति से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
सूत्रों के अनुसार कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह संपत्ति उनकी वैध आय से लगभग 81.5 प्रतिशत अधिक है, जिसने पूरे मामले को बेहद गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos


कोर्ट से वारंट मिलने के बाद कार्रवाई
बताया जा रहा है कि विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद EOU ने सुनियोजित तरीके से यह कार्रवाई शुरू की। तलाशी अभियान के दौरान बैंक लॉकर, जमीन खरीद-बिक्री के दस्तावेज, बीमा निवेश और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें: उधर पति कमाने गया दिल्ली, इधर पत्नी मौसेरे बहनोई संग हुई फरार, पीछे छोड़ गई ढाई साल का मासूम

कई बड़े खुलासों की संभावना
आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद तत्काल कानूनी कार्रवाई की गई। फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद कई बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। इस हाईप्रोफाइल छापेमारी के बाद ग्रामीण कार्य विभाग समेत प्रशासनिक गलियारों में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed