सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   faund dead women body in marriage ceremony in Begusarai Bihar

Bihar: सूट बनाम साड़ी विवाद ने ली जान? शादी से पहले बेगूसराय में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव में शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से आई 32 वर्षीय महिला पिंकी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।  

faund dead women body in marriage ceremony in Begusarai Bihar
शादी में शामिल होने आए महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में पति के साथ देवर की शादी में शामिल होने आई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव वार्ड संख्या-6 की है, जहां राहुल साह की पत्नी पिंकी देवी (32) अपने घर में मृत पाई गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Trending Videos


शादी में शामिल होने दिल्ली से आई थी महिला
जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी अपने चचेरे देवर अंकित की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले दिल्ली से गांव आई थीं। शादी के माहौल के बीच कपड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि पिंकी सूट पहने हुए थीं, जबकि उनके पति राहुल साह उन पर साड़ी पहनने का दबाव बना रहे थे। पिंकी ने कहा था कि वह बाद में साड़ी पहन लेंगी, लेकिन इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद से मारपीट तक पहुंचा मामला
परिजनों के अनुसार, यह विवाद धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया और इसके बाद पिंकी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की बेटी ने आरोप लगाया है कि उसके पिता और तीन चाचा सौरभ, राजेश और अजय ने मिलकर उसकी मां के साथ मारपीट की और फिर उसे फांसी देकर मौत के घाट उतार दिया।

परिजनों का आरोप और घटनास्थल की स्थिति
मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिंकी अपने चार बच्चों के साथ दिल्ली में रहती थीं, जबकि उनके पति गांव में ही रहकर काम करते हैं। शादी में शामिल होने के लिए ही उन्हें बुलाया गया था, लेकिन रात में उनकी मौत की सूचना मिली। परिजनों का यह भी कहना है कि जिस स्थान पर फांसी लगाने की बात कही जा रही है, वहां कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले। साथ ही मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह के एक महीने बाद नवविवाहिता की मौत, चौकी पर मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

ससुराल पक्ष फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, जहां घर में ताला बंद मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से अंतिम संस्कार किया गया। सिंघौल थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध है और मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed