फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gun shot dead yuoth bank of road police investigating this case in Begusarai Bihar

Bihar News: बेगूसराय में दोस्त के ससुराल से लौट रहे युवक की मिली लाश, सर में गोली के निशान

Sat, 02 May 2026 10:50 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 10:50 AM IST
सार

Bihar News: बेगूसराय के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के मसुराज में एक युवक अरविंद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे गड्ढे में बाइक के साथ बरामद हुआ। युवक अपने दोस्त के ससुराल से लौट रहा था, तभी रास्ते में वारदात हुई।

विज्ञापन
gun shot dead yuoth bank of road police investigating this case in Begusarai Bihar
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के मसुराज की है, जहां शनिवार सुबह युवक का शव और उसकी बाइक सड़क किनारे गड्ढे में बरामद की गई। शव पर गोली के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया है।

विज्ञापन


FSL टीम साक्ष्य जुटाने में लगी
जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी निवासी पवन महतो के पुत्र अरविंद कुमार (35) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने सुबह शव और बाइक देखी तो इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ FSL टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप
मृतक के परिजनों ने पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वही व्यक्ति अरविंद को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। दोनों एक ही बाइक से रात में निकले थे, जिसके बाद से अरविंद लापता था। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री के कथित काफिले की रफ्तार ने ली जान, एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

दोस्त को छोड़ने गया था युवक
मृतक के पिता पवन महतो ने बताया कि अरविंद शुक्रवार को अपने एक दोस्त को उसके ससुराल भोजा गांव छोड़ने गया था और देर रात वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे गोली मार दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के सिर में गोली मारी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed