{"_id":"69f6000d720f16735e0d0667","slug":"bihar-news-in-begusarai-murdered-youth-land-dispute-bihar-news-munger-news-c-1-1-noi1442-4234797-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में सनसनी, रेलवे यार्ड से राजमिस्त्री का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में सनसनी, रेलवे यार्ड से राजमिस्त्री का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका
Sat, 02 May 2026 10:21 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 10:21 PM IST
सार
Bihar News: बेगूसराय के गढ़हारा रेलवे यार्ड में एक राजमिस्त्री का कुचला हुआ शव मिला। मृतक छोटू कुमार शुक्रवार से लापता था। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मृतक का शव लेकर जाते हुए परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले के एफसीआई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गढ़हारा रेलवे यार्ड के पास कोयला डिपो इलाके से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बीहट गांव निवासी 23 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था।
शुक्रवार शाम से लापता था युवक
परिजनों के अनुसार, छोटू कुमार शुक्रवार शाम से ही घर से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे यार्ड के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।
बेरहमी से की गई हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव रेलवे ट्रैक के पास कंक्रीट स्लीपर के ढेर पर पड़ा हुआ था। युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जो घटना की क्रूरता को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना मेट्रो और सैटेलाइट टाउनशिप पर सीएम सम्राट चौधरी सख्त; तय समय में पूरा करने के निर्देश
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी Imran Ahmad ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का लग रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
जमीन विवाद में हत्या का आरोप
मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस आपसी रंजिश, लूटपाट और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।