{"_id":"69fae8c4232aa91656090f88","slug":"bihar-news-in-begusarai-student-death-government-school-public-protest-start-munger-news-c-1-1-noi1442-4248059-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में पढ़ाई के बीच टूटा कहर, स्कूल में खिड़की गिरने से आठवीं के छात्र की दर्दनाक मौत; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में पढ़ाई के बीच टूटा कहर, स्कूल में खिड़की गिरने से आठवीं के छात्र की दर्दनाक मौत; मचा हड़कंप
Wed, 06 May 2026 02:30 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:30 PM IST
सार
Bihar: बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के जहानपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में खिड़की गिरने से आठवीं कक्षा के छात्र मुन्ना कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन व शिक्षा विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
घटनास्थल के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय जिले में एक दर्दनाक हादसे में खिड़की गिरने से आठवीं कक्षा के छात्र मुन्ना कुमार की मौत हो गई। यह घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जहानपुर स्थित सरकारी स्कूल की है। हादसे के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, मुन्ना कुमार कक्षा में पढ़ाई कर रहा था, उसी दौरान स्कूल में मरम्मत कार्य चल रहा था। कक्षा में भारी लोहे का दरवाजा और खिड़की (ग्रिल) रखी हुई थी, जिसका वजन करीब तीन क्विंटल बताया जा रहा है। अचानक यह दरवाजा और खिड़की गिर गई, जिससे एक छात्र उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल में मौजूद अन्य छात्रों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल के हेडमास्टर की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क को भी जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का विरोध और सड़क जाम
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बछवाड़ा–समसा पथ को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। कुछ ग्रामीणों ने स्कूल के शिक्षकों को भी बंधक बना लिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्कूल भवन जर्जर हालत में था और इसकी शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सुपौल में रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार पर EOU का बड़ा एक्शन! 5 ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप
प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल पहुंचा और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक छात्र के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और शिक्षा विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी जिले के कई सरकारी स्कूलों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया
विद्यालय परिसर में घटित इस दुखद घटना को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय के एक वर्ग कक्ष के मुख्य द्वार के पास लोहे की ग्रिल असुरक्षित तरीके से रखी गई थी। विद्यालय समय के दौरान अचानक यह ग्रिल एक छात्र के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने विद्यालय परिसर का घेराव कर विरोध जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय मनोज कुमार ने तत्काल इसकी समीक्षा की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह हादसा विद्यालय प्रशासन, विशेष रूप से प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण हुआ है।
इसी के आधार पर मध्य विद्यालय जहानपुर के प्रधानाध्यापक अमित कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बेगूसराय निर्धारित किया गया है।
नियमों के अनुसार, उन्हें इस अवधि में जीवन-यापन भत्ता दिया जाएगा। साथ ही, संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए अलग से आरोप पत्र तैयार किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।