फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Illegal Arms Factory Busted Seven Arrested in Police–STF Raid Large Cache of Weapons Seized

Bihar: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस-एसटीएफ की रेड में सात गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Wed, 06 May 2026 09:29 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 09:29 PM IST
सार

Bihar News: खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Illegal Arms Factory Busted Seven Arrested in Police–STF Raid Large Cache of Weapons Seized
पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। मोरकाही थाना क्षेत्र के कोदरा गांव में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी कर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
एसपी राकेश कुमार ने मीडिया से बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देर रात मोरकाही थाना पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से नीतीश कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर मौके से आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सात लोगों में पांच मुख्य कारीगर मुंगेर जिले के निवासी हैं, जो अवैध हथियार बनाने में माहिर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद हुए। इनमें 5 तैयार पिस्टल, कई मैगजीन, 3 अर्धनिर्मित पिस्टल, 6 अतिरिक्त मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार जैसे हैंड ड्रिल मशीन, छेनी, बड़ी और गोल रेती, हथौड़ी, छोटे स्क्रू, चार मोबाइल फोन और दो बाइक भी जब्त की गई हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी मो. औरंगजेब उर्फ अंगूर शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से मुंगेर और बक्सर में आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मो. सज्जाद, मो. शमशाद, मो. बाबर, मो. शमीम, मो. मनोवर आलम और नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   Bihar News: आसमान से बरसी आफत; बिजली गिरने से शख्स और मवेशी की मौत, गांव में पसरा मातम

पुलिस ने इस मामले में मोरकाही थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यहां तैयार किए जा रहे हथियार किन-किन जिलों में सप्लाई किए जा रहे थे और इसके पीछे कौन सा बड़ा गिरोह सक्रिय है। इस कार्रवाई में मोरकाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, अमौसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार और एसटीएफ के जवानों की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed