{"_id":"69c238246c8c258cef02a842","slug":"bihar-news-jamui-giddhaur-road-accident-scorpio-hit-two-cousin-sisters-death-road-block-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4085276-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रफ्तार का कहर! मंदिर से लौट रहीं दो बहनों को स्कॉर्पियो ने कुचला, लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रफ्तार का कहर! मंदिर से लौट रहीं दो बहनों को स्कॉर्पियो ने कुचला, लोगों का फूटा गुस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार
जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो चचेरी बहनों, सीमा कुमारी और जुगनू कुमारी, की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थीं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो चचेरी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
Trending Videos
बैंक मोड़ के पास हुआ भीषण हादसा
यह हादसा बैंक मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रतनपुर निवासी स्वर्गीय बुद्धू सिंह की 18 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी और दिनकर कुमार की 20 वर्षीय पुत्री जुगनू कुमारी के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर से लौट रही थीं दोनों बहनें
जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें बानाडीह गांव स्थित गर्भू स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जमुई की ओर से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: नशे और लालच की भेंट चढ़ी ममता, कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
घटना की खबर मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने रतनपुर चौक के पास सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सतीश सुमन के साथ गिद्धौर थाना, बरहट थाना और मलयपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रण में लेने में जुटे रहे।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का दावा
एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान कर आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।