सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Lightning Strike Kills four Storm and Rain Cause Widespread Damage

Bihar Weather: आसमानी आफत का कहर, वज्रपात से चार की मौत; आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, मासूम बच्ची समेत कई घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Weather: जमुई जिले में आंधी-बारिश के बीच वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में चार  लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक मासूम बच्ची भी शामिल है। कई लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।

Bihar Weather Lightning Strike Kills four Storm and Rain Cause Widespread Damage
आसमानी आफत का कहर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जमुई जिले में मंगलवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में एक 8 वर्षीय बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज गर्मी के बाद अचानक काले बादलों ने आसमान को घेर लिया और देखते ही देखते तेज बारिश के साथ वज्रपात शुरू हो गया। यह बारिश राहत नहीं, बल्कि कई परिवारों के लिए आफत बनकर आई।
Trending Videos


चार अलग-अलग घटनाओं में गई जानें
सबसे पहली घटना जमुई शहर के बिहारी नदी किनारे हुई, जहां 35 वर्षीय कपिल देव यादव मवेशी चरा रहे थे और बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।
दूसरी घटना खैरा प्रखंड के सिंगारी टांड गांव में हुई, जहां खेत में काम कर रहे रंजीत यादव वज्रपात की चपेट में आ गए।
सबसे दर्दनाक हादसा सोनो प्रखंड के रक्तरोहनिया गांव में हुआ, जहां 8 वर्षीय मासूम बच्ची रावो खातून और उसकी मां बिजली गिरने से झुलस गईं। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार युवक भी चपेट में आया
चकाई थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान बाइक से लौट रहे दो युवक भी वज्रपात की चपेट में आ गए। देवघर निवासी रमन कुमार यादव की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: पद्मश्री डॉ. गोपालजी त्रिवेदी का निधन, 96 वर्ष में ली अंतिम सांस; सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक

मजदूर और पशुधन भी प्रभावित
मरकट्टा ईंट भट्ठे पर काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं सिकंदरा क्षेत्र में एक भैंस की भी मौत हो गई, जिससे पशुपालक को भारी नुकसान हुआ।

लोगों से सावधानी की अपील
प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी है। अधिकारियों ने लोगों से खराब मौसम में खुले स्थानों, पेड़ों और जलाशयों के पास न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed