सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mahashivratri devghar road accident chakai chandramandi two death four injured in jamui Bihar

Bihar News: महाशिवरात्रि पर मातम, देवघर जा रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, ससुर-बहू की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए जा रहे जमुई के एक परिवार की कार चकाई-देवघर मार्ग पर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में ससुर और बहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
 

mahashivratri devghar road accident chakai chandramandi two death four injured in jamui Bihar
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था की डोर थामे बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहा एक परिवार कभी न भूलने वाले दर्द से गुजर गया। रविवार की सुबह जमुई जिले के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबूटिया मोड़ के समीप उनकी तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Trending Videos


नींद आने से हादसे की आशंका
जानकारी के अनुसार, सिकंदरा प्रखंड के धधोर गांव से एक ही परिवार के छह सदस्य देवघर जलार्पण के लिए निकले थे। बसबूटिया मोड़ के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, जिससे कार पर से नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे पेड़ से भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो लोगों की मौके पर हो गई मौत
इस दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय कृष्णनंदन सिंह और उनकी 48 वर्षीय पुत्रवधू रिंकू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य-ललन कुमार सिंह, प्रिया भारती, खुशबू भारती और 10 वर्षीय गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें: दरभंगा जातीय हिंसा, चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थाना की पुलिस टीम और डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पूजा और श्रद्धा के साथ शुरू हुई यह यात्रा कुछ ही पलों में शोक में बदल गई। गांव में जैसे ही घटना की खबर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed