फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   khagaria nh 107 usraha bridge bike collision three youths killed dak bam service

Bihar News: डाक बम सेवा के दौरान काल बनी बाइक! उसराहा पुल पर भिड़ंत, तीन की मौत

Mon, 17 Aug 2026 01:47 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 01:47 PM IST
सार

खगड़िया के बैलदौर थाना क्षेत्र में एनएच-107 स्थित उसराहा पुल पर देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा डाक बम सेवा के दौरान हुआ। मृतकों की पहचान काजो शर्मा (27), नीतीश कुमार (19) और नीरज कुमार (21) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
khagaria nh 107 usraha bridge bike collision three youths killed dak bam service
मृतकों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बैलदौर थाना क्षेत्र के एनएच-107 स्थित उसराहा पुल पर करीब रात 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा डाक बम सेवा के दौरान हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान काजो शर्मा (27), नीतीश कुमार (19) और नीरज कुमार (21) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

उसराहा पुल पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें

जानकारी के अनुसार, पिपरा वासा निवासी काजो शर्मा, पिता महादेव शर्मा, मजदूरी के साथ टेंट लगाने का काम करते थे। डाक बम सेवा के दौरान वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उसराहा पुल पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

एक बाइक से घर लौट रहा था काजो, दूसरी से जा रहे थे दो युवक

पुलिस के अनुसार, काजो शर्मा उसराहा पुल से अपने घर बैलदौर थाना क्षेत्र के पिपरा वासा लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नीतीश कुमार और नीरज कुमार बैलदौर से उसराहा पुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश खेती-बाड़ी, काजो मजदूरी और टेंट का करते थे काम

मृतक नीतीश कुमार (19) वार्ड नंबर 14 के निवासी थे। उनके पिता का नाम पंकज सिंह है। नीतीश खेती-बाड़ी का काम करते थे। वहीं 21 वर्षीय नीरज कुमार भी इस हादसे में जान गंवाने वालों में शामिल हैं। काजो शर्मा मजदूरी और टेंट लगाने का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पिता महादेव शर्मा ने बताया कि काजो परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके दो छोटे बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र करीब तीन वर्ष और दूसरे की करीब डेढ़ वर्ष है। बेटे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

तीन युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही तीनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से इलाके में भी शोक की लहर है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बैलदौर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने हादसे की जानकारी संबंधित यातायात थाना को भी दी है। गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि काजो शर्मा उसराहा पुल से अपने घर पिपरा वासा लौट रहे थे, जबकि नीतीश कुमार और नीरज कुमार बैलदौर से उसराहा पुल की ओर जा रहे थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीनों की मौत हो गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed