सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: mati ka bal dangal samrat chaudhary message crime free bihar in jamui news

Bihar News: जमुई में ‘माटी का बल दंगल’ का आगाज, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधमुक्त बिहार का दिया संदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार

जमुई के श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में ‘माटी का बल दंगल’ कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। उन्होंने अपराधियों के सफाये, औद्योगिकीकरण, खेल प्रोत्साहन और बिहार के विकास पर जोर दिया। 

Bihar News: mati ka bal dangal samrat chaudhary message crime free bihar in jamui news
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जमुई मुख्यालय स्थित श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में दो दिवसीय ‘माटी का बल दंगल’ अर्थात कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में औद्योगिकीकरण और विकास के लिए अपराधियों का सफाया जरूरी है। “हमें कचरा साफ करना है, कचरा का मतलब अपराधियों से है,” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा। उन्होंने कहा कि यह इलाका जंगल क्षेत्र रहा है, जिसे खूबसूरत बनाकर दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है ताकि यहां निवेश और उद्योग आएं। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का है, जिसमें से 2.40 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा दिए जाते हैं। उन्होंने उद्योग स्थापना और बाहर काम कर रहे बिहारियों को राज्य में ही रोजगार देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Trending Videos


खेल को बढ़ावा देने की नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की स्पष्ट पॉलिसी है-“मेडल लाओ और नौकरी पाओ।” खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि योग्य खिलाड़ियों को बिहार सरकार में नौकरी दी जाएगी। इस अवसर पर सदर विधायक व बिहार सरकार में खेल एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जमुई का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने बताया कि अब तक दंगल का आयोजन गंगा पार होता रहा है, लेकिन खेल मंत्री के प्रयासों से इसे जमुई में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: भ्रष्टाचार पर सरकार की सख्ती, घटिया करना पड़ा भारी; दरभंगा की ये कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने संबोधन में डीएम श्री नवीन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस आयोजन में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि 2036 में भारत में संभावित ओलंपिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए उनकी इच्छा है कि बिहार के अधिकतम खिलाड़ी ओलंपिक दल में शामिल हों। उन्होंने बताया कि गिद्धौर में फुटबॉल क्लब बन रहा है और स्टेडियम का 13-14 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। कार्यक्रम में कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने भी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed