सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : pregnant woman suspicious death family accuses in laws of murder in jamui news

Bihar: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी! पति पर दूसरी महिला से संबंध का आरोप, मचा हड़ंकप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार

जमुई के बसैया गांव में चार माह की गर्भवती विवाहिता निभा कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दूसरी महिला के संबंध को लेकर प्रताड़ना और जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News : pregnant woman suspicious death family accuses in laws of murder in jamui news
गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसैया गांव में शनिवार को एक गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 21 वर्षीय निभा कुमारी के रूप में हुई है, जो गांव निवासी कुंदन चौधरी की पत्नी थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद से आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।


चार महीने की गर्भवती थी निभा
जानकारी के अनुसार निभा कुमारी की शादी 10 फरवरी 2022 को बसैया गांव निवासी श्यामसुंदर चौधरी के पुत्र कुंदन चौधरी के साथ हुई थी। दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं। परिजनों के मुताबिक निभा इस समय चार माह की गर्भवती थी। अचानक उसकी मौत की खबर मिलते ही मायके में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति पर दूसरी महिला से संबंध का आरोप
मृतका के पिता राजेश कुमार और भाई अखिलेश कुमार, जो चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धनामा गांव के निवासी हैं, ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि कुंदन चौधरी का किसी दूसरी महिला से संबंध था, जिसका निभा लगातार विरोध करती थी। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मायके वालों का आरोप है कि इसी विवाद के कारण पति कुंदन चौधरी, ससुर श्यामसुंदर चौधरी, ननद सुनीता देवी समेत अन्य लोगों ने मिलकर निभा पर तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Bihar: पूर्णिया में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; बंधक युवकों को छुड़ाने गई थी पुलिस, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल

सूचना मिलते ही गांव पहुंचे परिजन
घटना की जानकारी पड़ोसियों द्वारा मायके पक्ष को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन बसैया गांव पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतका के परिजनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। घर में सन्नाटा पसरा हुआ है और गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मामले की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed