फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Day Light Shooting Triggers Panic Stand Clerk Shot Dead Killers On Run

Bihar: दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका! युवक की हत्या कर भागे हमलावर, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 31 Jul 2026 01:00 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 01:00 PM IST
सार

खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र में ज्वालापुर चौक पुल के पास 30 वर्षीय जंगली पटेल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Day Light Shooting Triggers Panic Stand Clerk Shot Dead Killers On Run
घटना स्थल पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ज्वालापुर चौक पुल के पास की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान ज्वालापुर वार्ड संख्या-23 निवासी पवन पटेल के 30 वर्षीय पुत्र जंगली पटेल के रूप में हुई है। वह स्टैंड किरानी का कार्य करता था।
विज्ञापन


घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की
जानकारी के अनुसार, जंगली पटेल किसी काम से ज्वालापुर चौक पुल के पास गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


अपराधियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही
अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान जंगली पटेल (30 वर्ष), पिता- पवन पटेल, ग्राम ज्वालापुर, वार्ड संख्या-23, पोस्ट- मेघौना, थाना- अलौली, जिला- खगड़िया के रूप में हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत में स्थानीय लोग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि ज्वालापुर चौक का यह इलाका खगड़िया, समस्तीपुर और दरभंगा जिलों की सीमा के बेहद करीब है। घटनास्थल से समस्तीपुर जिला लगभग एक किलोमीटर और दरभंगा जिला करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। लोगों का आरोप है कि तीन जिलों की सीमा से सटे होने के कारण अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से दूसरे जिले में फरार हो जाते हैं। इसी वजह से यह इलाका अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है।


ये भी पढ़ें-  हाईकोर्ट की पहल, IG की जांच; आत्महत्या बताए जा रहे केस में ढूंढे गए हत्यारे, दो गिरफ्तार

वहीं, अलौली थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed