{"_id":"6a6c2aef6ccda9bda00efe6c","slug":"bihar-news-stand-manager-shot-dead-near-jwalapur-chowk-bridge-in-alauli-khagaria-munger-news-c-1-1-noi1446-4560793-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका! युवक की हत्या कर भागे हमलावर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका! युवक की हत्या कर भागे हमलावर, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 31 Jul 2026 01:00 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:00 PM IST
सार
खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र में ज्वालापुर चौक पुल के पास 30 वर्षीय जंगली पटेल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ज्वालापुर चौक पुल के पास की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान ज्वालापुर वार्ड संख्या-23 निवासी पवन पटेल के 30 वर्षीय पुत्र जंगली पटेल के रूप में हुई है। वह स्टैंड किरानी का कार्य करता था।
घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की
जानकारी के अनुसार, जंगली पटेल किसी काम से ज्वालापुर चौक पुल के पास गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
अपराधियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही
अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान जंगली पटेल (30 वर्ष), पिता- पवन पटेल, ग्राम ज्वालापुर, वार्ड संख्या-23, पोस्ट- मेघौना, थाना- अलौली, जिला- खगड़िया के रूप में हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
दहशत में स्थानीय लोग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि ज्वालापुर चौक का यह इलाका खगड़िया, समस्तीपुर और दरभंगा जिलों की सीमा के बेहद करीब है। घटनास्थल से समस्तीपुर जिला लगभग एक किलोमीटर और दरभंगा जिला करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। लोगों का आरोप है कि तीन जिलों की सीमा से सटे होने के कारण अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से दूसरे जिले में फरार हो जाते हैं। इसी वजह से यह इलाका अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है।
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट की पहल, IG की जांच; आत्महत्या बताए जा रहे केस में ढूंढे गए हत्यारे, दो गिरफ्तार
वहीं, अलौली थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।