फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar newsFour mini gun factories busted in Khagaria.

Bihar News: अवैध हथियारों की चार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 20 देसी कट्टों के बेस, 21 बैरल बरामद

Wed, 29 Jul 2026 10:46 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bihar newsFour mini gun factories busted in Khagaria.
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बिहार के खगड़िया जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चार मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 20 देसी कट्टों के बेस, 21 बैरल, अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले बड़ी संख्या में उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

खगड़िया के एसपी भानु प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

विज्ञापन

चार जगहों से मिली मिनी गन फैक्ट्री

एसपी ने बताया कि अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करारी वार्ड-13 स्थित जंगली मंडल टोला में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान गौतम मंडल और सिंटू मंडल उर्फ संटू मंडल के घर से एक मिनी गन फैक्ट्री, बिजली कुमारी के घर से एक, रुक्मणी देवी के घर से एक तथा राहुल कुमार के घर से एक अन्य मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ।

चार आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गौतम मंडल, सिंटू मंडल उर्फ संटू मंडल, बिजली कुमारी और रुक्मणी देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं राहुल कुमार की तलाश की जा रही है।

भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 देसी कट्टों के बेस, एक अर्धनिर्मित बेस, 21 बैरल, तीन बेस मशीन, चार हैंड ड्रिल मशीन, दो ग्राइंडर मशीन, 13 ग्राइंडर ब्लेड, 20 अर्धनिर्मित इजेक्टर, दो ट्रिगर, दो डाई मशीन, एक गोली का खोखा, हथौड़ी, रेती, हेक्सा ब्लेड, बसूला, हसुआ समेत हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

राहुल कुमार पर पहले भी दर्ज है मामला

पुलिस की पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार राहुल कुमार के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और हथियारों की सप्लाई चेन का भी पता लगाया जा रहा है।

संयुक्त टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

इस सफल अभियान में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सोनाली कुमारी, डीआईयू टीम, एसटीएफ और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed