फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Ambulance Delay Forces Family to Tie Relative's Body to E-Rickshaw After 5-Hour Wait

Bihar: सरकारी दावों पोल खुली! 102 एंबुलेंस के इंतजार में बीते पांच घंटे, ई-रिक्शा पर बांधकर ले जाना पड़ा शव

Fri, 31 Jul 2026 11:36 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 11:36 AM IST
सार

मुंगेर में सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों को सरकारी शव वाहन नहीं मिलने के कारण पोस्टमार्टम के बाद शव को 1500 रुपये में किराए पर लिए गए ई-रिक्शा से करीब 30 किलोमीटर दूर गांव ले जाना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि पांच घंटे इंतजार और कई बार गुहार लगाने के बावजूद शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया।

विज्ञापन
Bihar Ambulance Delay Forces Family to Tie Relative's Body to E-Rickshaw After 5-Hour Wait
ई-रिक्शा से शव ले जाते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला मुंगेर से सामने आया है। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव को सरकारी शव वाहन नहीं मिलने पर परिजनों को मजबूरन ई-रिक्शा पर बांधकर करीब 30 किलोमीटर दूर अपने गांव ले जाना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरियारपुर-हवेली खड़गपुर एनएच-333 पर बुधवार देर शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में धपड़ी गांव निवासी बिट्टू कुमार और सूरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, तीसरे घायल बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी पिंटू कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिंटू अपने पीछे पत्नी सुलेखा देवी और छह छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


पांच घंटे तक शव वाहन का इंतजार
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को गांव ले जाने के लिए सरकारी शव वाहन की मांग की। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने 102 एंबुलेंस सेवा से भी संपर्क किया। कंट्रोल रूम से जल्द वाहन भेजने का आश्वासन मिला, लेकिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक करीब पांच घंटे इंतजार करने के बावजूद शव वाहन नहीं पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने कई बार सदर अस्पताल प्रबंधन से भी संपर्क किया, लेकिन हर बार यही जवाब मिला कि वाहन दूसरे स्थान पर गया है और लौटते ही भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1500 रुपये में किराए पर लिया ई-रिक्शा
आखिरकार परिजनों ने 1500 रुपये में एक निजी ई-रिक्शा किराए पर लिया। चालक पहले शव ले जाने से हिचकिचाया, लेकिन पोस्टमार्टम के दस्तावेज दिखाने और परिजनों की मजबूरी बताने पर तैयार हो गया।
शव को ई-रिक्शा की बीच वाली सीट पर रखकर मोटी रस्सियों से तीन जगह बांधा गया, ताकि रास्ते में वह गिर न जाए। उसी ई-रिक्शा पर शव के साथ आठ लोग गांव के लिए रवाना हुए।

जाम के कारण 30 किलोमीटर का लंबा सफर
रास्ते में जाम मिलने के कारण चालक को वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ा। करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय कर शव को कल्याणपुर गांव पहुंचाया गया। पूरे सफर के दौरान शव ई-रिक्शा में रस्सियों से बंधा रहा। यह दृश्य देखकर राहगीर भी हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें- हाथ में पिस्टल लेकर ठुमके लगाना पड़ा भारी! वीडियो देख घर पहुंची पुलिस, हथियार समेत महिला गिरफ्तार


परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक के भाई संजय दास ने आरोप लगाया कि गरीबों के लिए चलाई जा रही सरकारी शव वाहन सेवा पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पांच घंटे तक अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन से गुहार लगाने के बावजूद कोई सहायता नहीं मिली। यदि समय पर शव वाहन उपलब्ध हो जाता, तो परिवार को इस अपमानजनक स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

सिविल सर्जन बोले-शिकायत मिलने पर होगी जांच
सिविल सर्जन डॉ. राजू ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। यदि पीड़ित परिवार लिखित शिकायत देता है, तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाएगा कि किन परिस्थितियों में शव वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed