सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Man Kidnaps Minor Relative After Luring Him With two thousand Police Rescue Child in six Hours

Bihar: ‘दो हजार दूंगा, चलो घूमने’, लालच देकर जीजा ने किया बच्चे का अपहरण; फिर छह घंटे बाद ऐसे खुला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुंगेर में दस वर्षीय बच्चे के अपहरण का पुलिस ने छह घंटे में खुलासा कर दिया। बच्चे को खगड़िया स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया, जबकि आरोपी चचेरा जीजा गौरव कुमार गिरफ्तार हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पैसों का लालच देकर बच्चे को अपने साथ ले गया था। पढ़ें पूरी खबर...

Bihar Man Kidnaps Minor Relative After Luring Him With two thousand Police Rescue Child in six Hours
परिजनों से जानकारी लेते हुई पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर में शुक्रवार को हुए दस वर्षीय आर्यन अपहरण कांड का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्चे का चचेरा जीजा निकला।
Trending Videos


स्कूल से लौटते समय बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा निवासी रुपेश साह का दस वर्षीय पुत्र आर्यन शुक्रवार सुबह रोज की तरह छोटी केलावाड़ी स्थित कन्या मध्य विद्यालय पढ़ने गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी उसके चचेरे जीजा गौरव कुमार ने उसे दो हजार रुपये देने का लालच देकर अपने साथ ले लिया। दोपहर तक आर्यन के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिवार के लोग कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल लोकेशन से खगड़िया स्टेशन पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने देर रात खगड़िया स्टेशन से आर्यन को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी गौरव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मां ने बताया- आया था संदिग्ध कॉल
आर्यन की मां भारती देवी ने बताया कि अपहरण के कुछ घंटे बाद एक कॉल आया था, जिसमें बच्चे को वापस करने की बात कही जा रही थी। हालांकि बाद में पता चला कि वह नंबर यात्री सेवा से जुड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल पुलिस को सौंप दिया, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला। बरामदगी के बाद आर्यन ने बताया कि उसके जीजा ने पैसों का लालच देकर उसे अपने साथ ले लिया था।

ये भी पढ़ें-  Bihar: मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचा था कारोबारी, पुलिस ने भाजपा झंडा लगी स्कॉर्पियो से हथियार के साथ पकड़ा

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि आरोपी गौरव कुमार पहले भी जेल जा चुका है और वह नशे का आदी है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के कारण अपहरण किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed