सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cyclist Crushed by Hyva While Trying to Save Himself from Bull, NH-333 Blocked Over Compensation Demand

Bihar : मौत ऐसे आई- इधर कुआं, उधर खाई; NH जाम की वजह एक मौत, आवारा जानवर से भागा तो हाइवा ने कुचला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के लोहची गांव में सांड़ से बचने के दौरान साइकिल सवार मनोज शाह हाईवा की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-333 जाम कर प्रदर्शन किया।

Cyclist Crushed by Hyva While Trying to Save Himself from Bull, NH-333 Blocked Over Compensation Demand
मुआवजा की मांग को लेकर परिजन आक्रेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत नाकी पंचायत के लोहची गांव के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बरियारपुर-खड़गपुर एनएच-333 को जाम कर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान नाकी गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज शाह साइकिल से कपड़े की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार सुबह वह साइकिल से जा रहे थे, तभी अचानक रास्ते में एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ से बचने के प्रयास में वह सड़क पर असंतुलित होकर गिर पड़े। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


पढे़ं: अंत तक जुड़े-कटे नाम, मंत्रियों के नाम से जातीय समीकरण साधा; नितिन नवीन की बिरादरी गुम

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-333 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और प्रशासनिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं।

मामले में शामपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हुई है। ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किया गया है, जिसे हटाने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed