सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Deputy Chief Minister Attends Collective Listening of ‘Mann Ki Baat’ in Milki

Bihar: 1.40 करोड़ से बने अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, सम्राट चौधरी बोले- पारदर्शी सेवा हमारी प्राथमिकता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हवेली खड़गपुर में 1.40 करोड़ रुपये की लागत से बने नए अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया। बाद में वे मिल्की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण में शामिल हुए।

Deputy Chief Minister Attends Collective Listening of ‘Mann Ki Baat’ in Milki
सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में रविवार को हवेली खड़गपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए अवर निबंधन कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व खड़गपुर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के माध्यम से फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

उद्घाटन के बाद उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। परिसर में स्थापित निबंधन काउंटर, अत्याधुनिक कंप्यूटर कक्ष, ‘आई हेल्प यू’ काउंटर तथा सुसज्जित प्रतीक्षालय का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आमजन को पारदर्शी और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं;  दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पूर्व अवर निबंधन कार्यालय जर्जर खपरैल भवन में संचालित हो रहा था, जिससे आम लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। नए भवन के शुरू होने से निबंधन संबंधी कार्यों में तेजी आएगी तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर, मिल्की पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक कुमार प्रणय, जिलाधिकारी निखिल धनराज निपुणिकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद शाहिद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास योजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता को सुगम, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed