{"_id":"6a7409505294be2f04059812","slug":"ed-raids-jollywood-music-directors-house-in-munger-fraud-case-munger-news-c-1-1-noi1377-4581709-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी पर ED का बड़ा शिकंजा, जमालपुर में निदेशक के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी पर ED का बड़ा शिकंजा, जमालपुर में निदेशक के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी
Thu, 06 Aug 2026 11:20 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:20 AM IST
सार
Bihar News: मुंगेर के जमालपुर में जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। टीम कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के आवास समेत अन्य स्थानों पर दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ईडी टीम के द्वारा की जा रही छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर के जमालपुर में जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित करोड़ों रुपये की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने सुबह करीब पांच बजे जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलका स्थित कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के आवास समेत उससे जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
विज्ञापन
सुबह पांच बजे शुरू हुई छापेमारी
जानकारी के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक ईडी अधिकारी सुबह तड़के नया टोला फुलका पहुंचे और स्थानीय लोगों की दिनचर्या शुरू होने से पहले ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया। टीम जितेंद्र कुमार राजीव के परिजनों के घरों में भी तलाशी ले रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में प्राथमिक आरोपी जय धन तांती और प्रिया राजीव रंजन से भी पूछताछ की जा रही है। टीम दस्तावेजों, बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
'दोगुना पैसा' का सपना दिखाकर निवेश कराने का आरोप
आरोप है कि जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी ने लोगों को कम समय में दोगुना पैसा और रातों-रात अमीर बनने का लालच देकर निवेश कराया। शिकायतों के अनुसार, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर तथा कोसी-सीमांचल क्षेत्र के करीब पांच हजार लोगों से एक अरब रुपये से अधिक की कथित ठगी की गई। आरोप है कि शुरुआत में कुछ निवेशकों को भुगतान कर भरोसा जीता गया और बाद में बड़ी रकम जुटाने के बाद कंपनी के संचालक फरार हो गए।
विज्ञापन
पहले भी दर्ज हो चुकी हैं कई एफआईआर
करीब दो वर्ष पहले 50 से अधिक पीड़ितों ने कंपनी के खिलाफ विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पीड़ितों ने धन वापसी के लिए पुलिस, न्यायालय और प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव ने 27 नवंबर 2024 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
यह भी पढ़ें: पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार; जानिए मौसम का हाल
मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच तेज
ईडी की मौजूदा कार्रवाई को मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय लेनदेन की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े विस्तृत तथ्य सामने आएंगे।