सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bloodshed Inside Same Home They Shared Knife Attack Between Father-in-Law and Daughter-in-Law Sparks Panic

Bihar News: जिस घर में साथ रहते थे, वहीं बहा खून; ससुर-बहू के बीच बीच हुई चाकूबाजी, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुंगेर के संदलपुर में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ससुर और बहू के बीच हुई चाकूबाजी में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Bloodshed Inside Same Home They Shared Knife Attack Between Father-in-Law and Daughter-in-Law Sparks Panic
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले में पारिवारिक विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर इलाके में ससुर और बहू के बीच हुई चाकूबाजी में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Trending Videos


दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
घायलों की पहचान गिरिजानंद दास और उनकी बहू प्रीति देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद
जानकारी के अनुसार, परिवार में लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सास और बहू के बीच अक्सर झगड़ा होता था, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण बना रहता था। शुक्रवार देर रात विवाद अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। इसी दौरान ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बहू ने लगाया हमला करने का आरोप
अस्पताल में भर्ती प्रीति देवी ने अपने ससुर पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, सास मुन्नी देवी का कहना है कि बहू और उसका पति अक्सर घर में विवाद करते थे, जिससे परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था।

ये भी पढ़ें-  Bihar News : 'शहजादा कहना भूल जाएं पीएम मोदी'- तेजस्वी यादव ने क्यों कही यह बात? भाजपा के साथ JDU को भी घेरा

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चाकूबाजी की शुरुआत किसने की। पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed