{"_id":"6a035353faf5e55bce0ff51a","slug":"jamalpur-kiul-rail-section-pickup-driver-breaks-through-railway-gate-major-train-accident-averted-police-launch-probe-munger-news-c-1-1-noi1377-4273022-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमालपुर-किउल रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, बंद हो रहे फाटक को तोड़कर भागा पिकअप चालक; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमालपुर-किउल रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, बंद हो रहे फाटक को तोड़कर भागा पिकअप चालक; जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: मुंगेर के दशरथपुर रेलवे फाटक पर मंगलवार शाम बड़ा रेल हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन बंद हो रहे फाटक को तोड़ते हुए ट्रैक पार कर फरार हो गया। कुछ सेकेंड की देरी से डीएमयू ट्रेन से टक्कर हो सकती थी। रेलवे प्रशासन जांच में जुटा है।
जमालपुर-किउल रेलखंड पर टला बड़ा हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जमालपुर-किउल रेलखंड स्थित दशरथपुर रेलवे समपार फाटक पर मंगलवार शाम एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। जमालपुर-किउल डीएमयू ट्रेन के आने से ठीक पहले एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन बंद हो रहे रेलवे फाटक को तोड़ते हुए ट्रैक पार कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पिकअप वाहन फाटक तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंची
जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 63424 के आगमन को लेकर गेटमैन रंजीत कुमार रेलवे फाटक बंद कर रहे थे। इसी दौरान जमालपुर से धरहरा की ओर जा रही सीलबंद पानी की बोतलों से लदी एक पिकअप वैन तेज गति से पहुंची और फाटक तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पार कर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर कुछ सेकेंड की भी देरी होती तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने किया पीछा
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप वाहन का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की। कुछ दूरी पर वाहन को रोका भी गया, लेकिन चालक लोगों को चकमा देकर वाहन समेत फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चालक की उम्र करीब 17 से 18 वर्ष के बीच थी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान किनोदी प्रसाद यादव और महेश यादव मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक फरार हो चुका था। रेलवे प्रशासन ने क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: शिक्षा विभाग की बड़ी चूक, 68 शिक्षकों के खातों में पहुंचा अधिक वेतन; अब लौटाने का आदेश
सुरक्षित तरीके से जारी है रेल परिचालन
स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि घटना शाम करीब चार बजे की है। फिलहाल ऑप्शनल गेट के माध्यम से रेल परिचालन सुरक्षित तरीके से कराया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने वाहन की तस्वीर के आधार पर उसकी पहचान शुरू कर दी है।
Trending Videos