फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Major Security Lapse in Bihar Vehicle in Deputy CM Samrat Choudhary's Convoy Breaks Down Cops Push-Start It

Bihar: सीएम सम्राट चौधरी के काफिले में श्रम संसाधन विभाग की गाड़ी बीच रास्ते हुई बंद, जवानों ने लगाया धक्का

Wed, 29 Jul 2026 10:35 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 10:35 AM IST
सार

मुंगेर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काफिले में शामिल श्रम संसाधन विभाग की सरकारी गाड़ी बीच रास्ते खराब हो गई। पुलिस जवानों ने करीब 100 मीटर तक धक्का लगाकर उसे स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Major Security Lapse in Bihar Vehicle in Deputy CM Samrat Choudhary's Convoy Breaks Down Cops Push-Start It
सीएम काफिले में शामिल श्रम संसाधन की गाड़ी हुई खराब - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंगेर जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काफिले के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल श्रम संसाधन विभाग की एक सरकारी गाड़ी बीच रास्ते में अचानक खराब हो गई। इसके बाद वाहन में मौजूद पुलिस जवानों ने सड़क पर उतरकर उसे धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद गाड़ी चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


रास्ते में बंद हुआ श्रम संसाधन विभाग का वाहन
जानकारी के अनुसार, तारापुर के लोना गांव में मॉडल स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का काफिला हरपुर थाना के उद्घाटन के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान काफिले में शामिल संग्रामपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी निलेश कुमार के उपयोग में आने वाली श्रम संसाधन विभाग की गाड़ी बीच रास्ते में बंद हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने धक्का लगाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया
वाहन के खराब होने के बाद पुलिस जवानों ने पहले ग्रामीण सड़क पर धक्का लगाकर उसे मुख्य तारापुर-हवेली खड़गपुर मार्ग तक पहुंचाया, ताकि किसी तरह इंजन स्टार्ट हो सके। करीब 100 मीटर तक धक्का लगाने के बाद भी वाहन चालू नहीं हुआ। इसके बाद जवान अन्य वाहनों और बाइक की मदद से आगे के लिए रवाना हो गए। घटना के दौरान वाहन में एक व्यक्ति बैठा दिखाई दिया। हालांकि वह संबंधित पदाधिकारी थे या कोई अन्य, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, चालक बार-बार वाहन का बोनट खोलकर तकनीकी खराबी दूर करने की कोशिश करता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार के सरपंच की यूपी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया कि मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने से पहले वाहन की तकनीकी जांच क्यों नहीं की गई। हालांकि इस संबंध में श्रम संसाधन विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed