{"_id":"6991239a591149ddec025f8f","slug":"madhurendra-kumars-unique-leaf-art-on-mahashivratri-prays-to-lord-shiva-for-world-peace-munger-news-c-1-1-noi1377-3953850-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: महाशिवरात्रि पर मधुरेंद्र कुमार की अनोखी लीफ आर्ट! छोटे पत्ते पर उकेरी भगवान शिव-पार्वती की आकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: महाशिवरात्रि पर मधुरेंद्र कुमार की अनोखी लीफ आर्ट! छोटे पत्ते पर उकेरी भगवान शिव-पार्वती की आकृति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
सार
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिहार के मुंगेर से अंतरराष्ट्रीय सैंड और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखी लीफ आर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने मात्र तीन सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर भगवान शिव और माता पार्वती की सूक्ष्म और मनमोहक आकृति उकेरी।
लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा देश शिवभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। जगह-जगह रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और शिव-पार्वती विवाह की तैयारियां चल रही हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इसी बीच बिहार के मुंगेर से एक अनोखी और भावुक कलाकृति सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय सैंड और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव से विश्व शांति की प्रार्थना की है। विश्व में बढ़ते युद्ध और अशांति की घटनाओं से आहत होकर उन्होंने अपनी कला के माध्यम से शांति का संदेश दिया।
दिया शांति और सौहार्द का संदेश
मधुरेंद्र कुमार ने लगभग पांच घंटे के कठिन परिश्रम के बाद मात्र तीन सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते पर भगवान शिव और माता पार्वती की अत्यंत सूक्ष्म और मनमोहक आकृति उकेरी। इस लघु कलाकृति पर उन्होंने “World Peace” भी अंकित किया, जो संपूर्ण मानवता के लिए शांति और सौहार्द का संदेश देता है।
मधुरेंद्र कुमार ने कही ये बात
कलाकार ने कहा कि जैसे भगवान शिव ने समुद्र मंथन के दौरान विषपान कर सृष्टि की रक्षा की थी, वैसे ही आज के अशांत दौर में मानवता को हिंसा और युद्ध से बचाने की आवश्यकता है। महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के पवित्र मिलन का प्रतीक है, जो संतुलन, प्रेम और कल्याण का संदेश देता है। यह अनूठी लीफ आर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग कलाकार के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं और इसे आस्था के साथ-साथ विश्व शांति का सशक्त संदेश बता रहे हैं। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर मधुरेंद्र कुमार की यह कलाकृति न केवल धार्मिक भावना को अभिव्यक्त करती है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए शांति, एकता और मानवता का प्रेरक संदेश भी देती है।
Trending Videos