{"_id":"69f81989bfe779fea7059d87","slug":"munger-sp-takes-strict-action-on-corruption-suspends-two-policemen-stir-in-police-department-munger-news-c-1-1-noi1377-4240591-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भ्रष्टाचार पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित; महकमे में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भ्रष्टाचार पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित; महकमे में मचा हड़कंप
Mon, 04 May 2026 09:59 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 09:59 AM IST
सार
मुंगेर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। कासिम बाजार थाना के एएसआई अनिकेत कुमार झा पर अपराधियों से सांठगांठ और अनुचित बैठकबाजी का आरोप सही पाया गया, जबकि मुफस्सिल थाना के पीटीसी अभिषेक कुमार पर चरित्र सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया।
विज्ञापन
एस पी सैयद इमरान मसूद, मुंगेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पहला मामला – कासिम बाजार थाना
पहला मामला कासिम बाजार थाना से जुड़ा है, जहां तैनात एएसआई अनिकेत कुमार झा पर पूर्व के अभियुक्तों से सांठ-गांठ रखने और थाना परिसर में अनुचित तरीके से बैठकबाजी करने का आरोप लगा था। मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां पुलिस की छवि को खराब करती हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
दूसरा मामला – मुफस्सिल थाना
दूसरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात पीटीसी अभिषेक कुमार पर चरित्र सत्यापन के नाम पर आम लोगों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा था। शिकायत में यह भी सामने आया कि पैसे नहीं देने पर लोगों के काम जानबूझकर लंबित रखे जाते थे। मुफस्सिल इंस्पेक्टर की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी ने उन्हें भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News : 2001 में बनी बिहार की लाइफलाइन टूटी; विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया
एसपी का सख्त संदेश
एसपी सैयद इमरान मसूद ने साफ कहा कि पूर्व अपराधियों से संपर्क रखना, थाना में बैठकबाजी करना और चरित्र सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी बेहद जरूरी है। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में भी भ्रष्टाचार या किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।