फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger to Witness First Visit of CM Samrat Choudhary Amid Tight Security,

Bihar: मुंगेर में CM सम्राट चौधरी का मेगा दौरा! गंगा पथ पर सख्त रुख, संतों से आशीर्वाद और बड़ा संदेश

Tue, 05 May 2026 02:20 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 02:20 PM IST
सार

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार योग विद्यालय में पूजा-अर्चना कर संतों से मुलाकात की। इसके बाद गंगा पथ परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और अंत में बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
Munger to Witness First Visit of CM Samrat Choudhary Amid Tight Security,
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को हवाई मार्ग से मुंगेर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सफियासराय हवाई अड्डे पर उतरा, जहां स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

बिहार योग विद्यालय में किया दर्शन-पूजन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले बिहार योग विद्यालय के पादुका दर्शन पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा दर्शन स्थल स्थित ज्योति मंदिर एवं छाया समाधि का भ्रमण किया तथा स्वामी श्रीनिवास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आरती में भी भाग लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा पथ परियोजना की समीक्षा बैठक

इसके बाद मुख्यमंत्री बबुआ गंगा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मुंगेर-सफियाबाद, बरियारपुर, घोरघट, सुल्तानगंज से होते हुए भागलपुर के सबौर तक प्रस्तावित गंगा पथ परियोजना की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बीजेपी प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधन
अपने दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज पहुंचे, जहां आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा की जीत को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया PM मोदी के विजन पर मुहर, बोले- बहेगी विकास की गंगा

कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed