सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Massive Traffic Jam in Bariarpur After Vikramshila Bridge Closure Trucks Queued Up for four Km on NH-80

Bihar News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से बरियारपुर में महाजाम, एनएच-80 पर चार किमी तक ट्रकों की लंबी कतार लगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने और फोरलेन निर्माण अधूरा रहने से बरियारपुर के NH-80 पर भारी जाम लग गया है। सड़क पर चार किलोमीटर तक ट्रकों की कतार लगी है। इससे आम लोगों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Bihar Massive Traffic Jam in Bariarpur After Vikramshila Bridge Closure Trucks Queued Up for four Km on NH-80
एनएच-80 पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और फोरलेन निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण भागलपुर-मुंगेर मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बरियारपुर स्थित एनएच-80 पर हालात इतने खराब हो गए हैं कि सड़क पर 3 से 4 किलोमीटर तक ट्रकों की लंबी कतार लग रही है। इससे आम लोगों का सफर परेशानी भरा बन गया है।
Trending Videos


खगड़िया जाने वाले रास्ते पर भारी दबाव
जानकारी के अनुसार, विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बाधित होने के बाद भागलपुर से मुंगेर होते हुए खगड़िया जाने वाले भारी वाहनों का दबाव पूरी तरह बरियारपुर मार्ग पर आ गया है। फोरलेन निर्माण अधूरा होने के कारण बड़े वाहनों के लिए यह सड़क ही मुख्य विकल्प बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन तक ट्रकों की लंबी लाइनें लगीं
स्थिति यह है कि बरियारपुर बाजार से लेकर कल्याणपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रकों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। सड़क संकरी होने के कारण एक तरफ वाहनों की कतार लगते ही दूसरी दिशा में यातायात लगभग ठप हो जाता है। ओवरटेक करने के दौरान कई बार दोनों ओर से वाहन आमने-सामने फंस जाते हैं, जिससे घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, चलती ट्रेन के टूटे शीशे; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ
महाजाम का असर आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जहां पहले कुछ मिनटों में तय होने वाला सफर अब घंटों में पूरा हो रहा है। नौकरीपेशा लोगों को समय पर दफ्तर पहुंचने में दिक्कत हो रही है, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार लग रहे जाम से लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। कई लोग अब समय पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों पहले घर से निकलने को मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था और प्रभावी ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed