{"_id":"69ba6ae9e0517473cf0ef7de","slug":"speeding-pickup-kills-biker-three-children-lose-their-father-in-tragic-accident-munger-news-c-1-1-noi1517-4063070-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप ने ली युवक की जान, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप ने ली युवक की जान, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 36 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे और परिवार को छोड़ गया है।
भीषण सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार में मातम पसरा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बड़हिया प्रखंड मुख्यालय को टाल क्षेत्र से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा निमिया तालाब और दरौंक मोड़ के बीच हुआ, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बाहापर निवासी विलासराम के 36 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वे स्थानीय किसान के यहां काम करते थे और प्रतिदिन की तरह टाल क्षेत्र से दूध लेकर बड़हिया लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि राजीव कुमार बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिकअप का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया।
ये भी पढ़ें: इंदौर हादसे की दर्दनाक दास्तान: बिहार से इलाज के लिए आया था सेठिया परिवार, धमाके में सभी जिंदा जले
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार मृतक छह भाइयों में पांचवें स्थान पर थे और शादीशुदा थे। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। अचानक हुए इस हादसे से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इलाके के किसान और ग्रामीण भी गहरे शोक में डूबे हुए हैं। हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन