सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Stone Pelting on Police Over DJ Dispute in Munger, One QRT Jawan Injured; 112 Vehicle Damaged

Bihar News: डीजे बजाने को लेकर यहां क्यों हुआ विवाद? पुलिस टीम पर पथराव; एक जवान घायल वाहन क्षतिग्रस्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टोला दरियापुर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया और पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

Stone Pelting on Police Over DJ Dispute in Munger, One QRT Jawan Injured; 112 Vehicle Damaged
पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टोला दरियापुर गांव में बुधवार रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।

Trending Videos


घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया
बताया जाता है कि गांव के हसनपुर पंचायत भवन में बनाए गए कैंप में तैनात क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के जवान भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को शांत कराया और स्थिति सामान्य होने के बाद वापस लौटने लगी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया।

पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त
ग्रामीणों की ओर से पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इस पथराव में मुफस्सिल थाना की 112 नंबर की पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पत्थर लगने से क्यूआरटी टीम के जवान प्रशांत कुमार घायल हो गए। उनके कंधे में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले को शांत कराया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है और मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस गांव में मौजूद लोगों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

अंधेरे का फायदा उठाया
इस संबंध में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। लेकिन जब पुलिस टीम वापस लौट रही थी, उसी दौरान कुछ लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, लोगों ने मनाया जश्न… पटाखे फूटे, उड़ी गुलाल, कहा- मिला होली गिफ्ट

एसपी ने बताया कि इस घटना में एक जवान घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में कराया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे के नेतृत्व में घायल जवान के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस मामले की जांच में जुटी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed