{"_id":"69f80996e025fa08dd05bfcf","slug":"vikramshila-bridge-closed-after-pillar-collapse-into-ganga-traffic-pressure-increases-on-munger-bridges-munger-news-c-1-1-noi1377-4240585-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikramshila Setu : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु गिरने से मुंगेर के रास्ते पर भी संकट; किन पुलों पर बढ़ा दबाव?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikramshila Setu : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु गिरने से मुंगेर के रास्ते पर भी संकट; किन पुलों पर बढ़ा दबाव?
Mon, 04 May 2026 09:04 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 09:04 AM IST
सार
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का पिलर नंबर 133 रविवार देर रात ध्वस्त होकर गंगा में समा गया, जिसके बाद पुल पर सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मुंगेर के पुलों पर बढ़ा ट्रैफिक दबाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु का 133 नंबर पिलर रविवार देर रात अचानक ध्वस्त होकर गंगा नदी में समा गया। घटना के बाद एहतियातन पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है। इस अप्रत्याशित घटना से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और लोगों को लंबी दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।
रूट डायवर्ट, मुंगेर पुलों पर बढ़ा दबाव
विक्रमशिला सेतु के बंद होने के कारण भारी वाहनों का रूट बदल दिया गया है। अब ट्रक और अन्य बड़े वाहन सुल्तानगंज के रास्ते मुंगेर जिले के घोरघट होते हुए तेलिया तालाब मार्ग से श्रीकृष्ण सेतु होकर गुजर रहे हैं। इससे मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण पुल पर धीमी गति से आवागमन हो रहा है।
वन-वे व्यवस्था से बढ़ी परेशानी
इधर, मुंगेर से मिर्जा चौकी फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के चलते नयारामनगर पेट्रोल पंप से तेलिया तालाब तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू है। ऐसे में भागलपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और जटिल हो गई है। कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News : 2001 में बनी बिहार की लाइफलाइन टूटी; विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया
प्रशासन से लोगों की मांग
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि जाम की समस्या से जल्द राहत मिल सके।