फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vikramshila Bridge Closure Causes Massive Traffic Jam in Munger, Long Queue of Trucks Seen After Inauguration

Bihar: विक्रमशिला पुल बंद होने पर मुंगेर में महाजाम, ट्रकों की लंबी कतार, उद्घाटन के बाद पहली बार बढ़ा दबाव

Wed, 06 May 2026 10:13 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 10:13 AM IST
सार

Bihar: भागलपुर में विक्रमशिला पुल बंद होने के बाद मुंगेर के श्री कृष्णा सेतु पर अचानक ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है, जिससे नौवागढ़ी से बांक मोड़ तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भारी वाहनों की अधिक संख्या और फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।

विज्ञापन
Vikramshila Bridge Closure Causes Massive Traffic Jam in Munger, Long Queue of Trucks Seen After Inauguration
मुंगेर में श्री कृष्णा सेतु पर लगा महाजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में विक्रमशिला पुल रविवार की देर रात बंद होने के बाद सीमांचल जाने वाले वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। झारखंड और बंगाल से आने वाले सभी वाहनों को अब मुंगेर के श्री कृष्णा सेतु पुल से होकर भेजा जा रहा है। श्री कृष्णा सेतु पुल पर अचानक अत्यधिक दबाव बढ़ने के कारण कई जगहों पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की है।

विज्ञापन

3 किलोमीटर लंबा जाम
बुधवार सुबह से ही मुंगेर जिले के नौवागढ़ी से लेकर बांक मोड़ तक करीब 3 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी हुई है। इस जाम में 22 चक्का वाहनों के अलावा ट्रक एवं अन्य भारी वाहन फंसे हुए हैं। जाम लगने का मुख्य कारण नया रामनगर पेट्रोल पंप के पास चल रहा फ्लाईओवर निर्माण कार्य भी है। इस स्थान पर सड़क संकरी होने के कारण दोनों तरफ से बड़े वाहनों के एक साथ आवागमन से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

विज्ञापन


24 घंटे में 15000 वाहनों का परिचालन
जानकारी के अनुसार, सामान्य दिनों में इस पुल से 24 घंटे में लगभग 5000 वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुल बंद होने के बाद सोमवार से ही करीब 15000 वाहनों का परिचालन हो रहा है। इसकी जानकारी टोलकर्मियों ने दी है। पुल पर क्षमता से लगभग तीन गुना अधिक दबाव बढ़ गया है। झारखंड के बरहरवा, मिर्जा चौकी और तिरुपति से आने वाले भारी वाहन गिट्टी समेत अन्य सामान ओवरलोड कर ला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद पहली बार इतना दबाव


श्री कृष्णा सेतु पुल का उद्घाटन 11 फरवरी 2022 को बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। पुल का निर्माण मुख्य रूप से विक्रमशिला सेतु पर दबाव कम करने के लिए किया गया था, लेकिन अब विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद पहली बार इस पुल पर इतना अधिक ट्रैफिक दबाव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: वर्दी नकली लेकिन ठगी असली, गया-पटना हाईवे पर ‘फर्जी अफसरों’ का जाल, कारोबारी के बेटे से उड़ाए जेवर

एसपी ने दिए अहम निर्देश
वहीं, इस मामले को लेकर मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए जिले के बरियारपुर, नया रामनगर, मुफस्सिल और यातायात पुलिस की टीम को लगातार गश्त करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जाम से राहत दिलाने के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed