सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wedding Joy Turns Into Mourning: Groom Dies After Snake Bite During Haldi Ceremony

Bihar: हल्दी रस्म के बीच दूल्हे को सांप ने काटा, शादी से पहले हुई मौत; बरात निकलने से पहले घर में मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के असरगंज क्षेत्र में शादी से पहले हल्दी रस्म के दौरान 24 वर्षीय नीरज कुमार को सांप ने डंस लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को बारात जानी थी, लेकिन हादसे से परिवार और गांव में मातम छा गया।

Wedding Joy Turns Into Mourning: Groom Dies After Snake Bite During Haldi Ceremony
परिजन का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुंगेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को सांप ने डंस लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, असरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी कोरियन गांव में बुधवार को 24 वर्षीय नीरज कुमार की शादी की रस्में चल रही थीं। मृतक नीरज, गणेश सिंह और अर्चना देवी का इकलौता पुत्र था। घर में हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था और शादी की तैयारियां जोर-शोर से हो रही थीं।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान नीरज के मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन पर बात करते हुए वह घर से बाहर निकला, तभी किसी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


पढे़ं; राजनीति में आने से पहले क्या करते थे मंत्री संतोष सुमन? नीतीश का साथ छोड़कर चर्चा में आए थे

नीरज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे, जहां विषहरी मंदिर में झाड़-फूंक और प्रार्थना का दौर जारी है। माता-पिता अपने बेटे के जीवित होने की मन्नत मांगते नजर आए।

परिजनों के अनुसार, नीरज की शादी बेलहर प्रखंड के नवाडीह गांव निवासी मुन्ना प्रसाद सिंह की पुत्री चंपा कुमारी से तय हुई थी। गुरुवार को मंडप पूजन और शुक्रवार को बारात निकलनी थी, लेकिन शादी से पहले ही इस दर्दनाक हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियां छीन लीं। मृतक नीरज वीडियो ग्राफी का काम करता था और उसी से परिवार का भरण-पोषण होता था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और हर आंख नम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed