फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   `muzaffarpur-rewa-ghat-bore-yuvati-shav-mandir-saraiya-police`

बिहार न्यूज: मुजफ्फरपुर में बोरे में बंद मिला युवती का शव, चेहरे पर गहरे जख्म; हत्या की आशंका

Fri, 02 Oct 2026 05:40 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Fri, 02 Oct 2026 05:40 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के रेवा घाट स्थित जंगली माई स्थान मंदिर के पास बोरे में बंद अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
`muzaffarpur-rewa-ghat-bore-yuvati-shav-mandir-saraiya-police`
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में रेवा घाट के पास जंगली माई स्थान मंदिर के निकट शुक्रवार सुबह बोरे में बंद अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी गई है और उसके चेहरे पर गहरे जख्म के निशान मौजूद मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया। प्रथम दृष्टया हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को बोरे में बंद करके मंदिर के पास फेंक दिए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन


लावारिस बोरे से उठी दुर्गंध
ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मंदिर के पास संदिग्ध बोरा लावारिस स्थिति में पड़ा हुआ देखा। बोरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तुरंत सरैया पुलिस को जानकारी दी। सरैया थाने की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बोरा खुलवाया। बोरा खोलने पर उसके भीतर युवती का शव पड़ा देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे घटनास्थल को चारों तरफ से घेर लिया ताकि कोई भी साक्ष्य नष्ट न हो सके।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गहन जांच आरंभ कर दी है। घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की विशेष टीम को साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक आधार पर कई महत्वपूर्ण नमूने और साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी बारीकी से खंगाल रही है, जिससे यह सुराग मिल सके कि शव को वहां फेंकने में कौन-कौन से लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार में दर्दनाक हादसा: जिउतिया स्नान बना काल, पोखरे में डूबने से चार मासूम बच्चियों की मौत; गांव में मातम

मृतका की पहचान और पुलिस कार्रवाई
सरैया एसडीपीओ अभिजित कौर ने बताया कि सुबह लगभग 8 बजे अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि एफएसएल टीम और सरैया एसडीपीओ को तुरंत मौके पर भेजा गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस आसपास के सभी थानों में हाल के दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान करके मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed