Bihar: रात 12 बजे बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर हर महादेव से गूंजा शहर; भगवा हुआ पूरा इलाका
मुजफ्फरपुर में सावन के दूसरे सोमवार पर रात 12 बजे बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक शुरू होते ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब 90 किलोमीटर दूर पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर नंगे पैर पहुंचे कांवरियों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों के बीच बाबा का जलाभिषेक किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में सावन के दूसरे सोमवार पर रात 12 बजते ही शहर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जलाभिषेक के लिए पहले से कतार में खड़े कांवरियों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए बाबा गरीबनाथ का दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर और आसपास का इलाका भगवा रंग में सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। करीब 90 किलोमीटर दूर पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर नंगे पैर पहुंचे कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
90 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा धाम पहुंचे कांवरिए
भगवान शिव के प्रति भक्तों की गहरी आस्था और उत्साह सावन के दूसरे सोमवार पर एक बार फिर देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर और कांवरिया पथ ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। पहलेजा घाट से जलबोझी कर नंगे पैर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा गरीबनाथ को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। कांवरियों ने विधि-विधान से बाबा का अभिषेक और पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात 12 बजे जलाभिषेक शुरू होने के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ और बढ़ती चली गई।
मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर तक बैरिकेडिंग, कतार व्यवस्था और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।
मंदिर प्रशासन के हजारों स्वयंसेवक भी व्यवस्थाओं को संभालने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करते नजर आए। मंदिर के आसपास भीड़ नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
डीएम-एसएसपी ने लगातार लिया व्यवस्थाओं का जायजा
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र लगातार नजर बनाए रहे। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान डीडीसी, एसडीएम, नगर आयुक्त समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की लगातार मॉनिटरिंग की।
‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा बाबा धाम
सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पूरा इलाका शिवमय नजर आया। कांवरियों और श्रद्धालुओं के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित रखने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन एवं जलाभिषेक कराने के लिए लगातार प्रयास किए गए।