सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news BJYM protest in Bettiah regarding AI summit, effigy of Rahul Gandhi burnt today news

Bihar News: भारत मंडपम एआई समिट विवाद पर उबाल, बेतिया में भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान कथित विरोध प्रदर्शन को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह का विरोध देश की गरिमा के खिलाफ है।

Bettiah bihar news BJYM protest in Bettiah regarding AI summit, effigy of Rahul Gandhi burnt today news
राहुल गांधी का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान कथित तौर पर कुछ कांग्रेसी नेताओं के अर्धनग्न अवस्था में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। देश और विदेश से आए प्रतिनिधियों, तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के लोगों की मौजूदगी में हुई इस कथित घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने उठाए सवाल, कहा देश की गरिमा से जुड़ा मुद्दा

भाजपा नेताओं का कहना है कि जिस मंच से भारत अपनी डिजिटल ताकत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीकी प्रगति को दुनिया के सामने दिखा रहा था, उसी मंच पर इस तरह का विरोध देश की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उनका आरोप है कि राजनीतिक विरोध का भी एक मर्यादित और सभ्य तरीका होना चाहिए, खासकर तब जब कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो और दुनिया की नजर उस पर हो।

बेतिया में भाजपा का प्रदर्शन, पुतला दहन

इस घटना के विरोध में पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर के सोवा बाबू चौक पर भाजपा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला भी जलाया गया। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि इस तरह का व्यवहार प्रधानमंत्री पद का अपमान है और इससे देश की छवि को भी नुकसान पहुंचता है।

पढ़ें: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल

यातायात प्रभावित, पुलिस ने संभाली स्थिति

सोवा बाबू चौक पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराया। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन नारेबाजी और पुतला दहन के कारण माहौल गरम बना रहा।

राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की घटनाओं का असर अब जिला स्तर तक साफ दिख रहा है। भाजपा इस मुद्दे को राष्ट्रीय सम्मान और राजनीतिक शिष्टाचार से जोड़ रही है। वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल यह मामला राजनीतिक बयानबाजी का केंद्र बना हुआ है और आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो सकते हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति और गर्मा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed