{"_id":"69a6a892f243bf3dc9067de9","slug":"bettiah-bihar-news-captain-missing-after-attack-in-gulf-of-oman-today-news-in-hindi-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-4012687-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ओमान की खाड़ी में मिसाइल हमले के बाद बेतिया का बेटा लापता, दहलीज पर टिकी मां की नजर, घर में पसरा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ओमान की खाड़ी में मिसाइल हमले के बाद बेतिया का बेटा लापता, दहलीज पर टिकी मां की नजर, घर में पसरा इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: ओमान की खाड़ी में 1 मार्च को ‘Skylight’ तेल टैंकर पर हुए मिसाइल हमले के बाद बेतिया निवासी कैप्टन आशीष कुमार लापता हो गए हैं। हमले के बाद अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन समेत दो लोग अब भी लापता हैं। परिवार ने भारतीय दूतावास और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है, जबकि समुद्र में खोज अभियान जारी है।
लापता कैप्टन आशीष कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान की खाड़ी से आई एक खबर ने पश्चिम चंपारण के एक परिवार की नींद छीन ली है। 1 मार्च को ‘Skylight’ नामक तेल टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद बिहार के बेतिया निवासी कैप्टन आशीष कुमार लापता बताए जा रहे हैं।
Trending Videos
1 मार्च से लापता हैं कैप्टन
ताया जाता है कि जहाज उस समय ओमान के खासब तट के पास एंकर पर खड़ा था। हमले के बाद जहाज पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन आशीष समेत दो अन्य लोग अब भी लापता हैं। समुद्र की लहरों के बीच उनकी तलाश जारी है, पर हर बीतता पल परिवार की बेचैनी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की खबर में जुटा परिजन
बेतिया स्थित उनके घर में सन्नाटा पसरा है। परिजन लगातार फोन और संदेशों का इंतजार कर रहे हैं। मां की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं, जबकि पिता हर कॉल पर चौंक उठते हैं। परिवार ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास और शिपिंग कंपनी से संपर्क किया है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिल सकी है।
केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील
परिजनों ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि खोजबीन तेज हो और कैप्टन आशीष की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने भी प्रशासन से मानवीय आधार पर हर संभव मदद की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली से बक्सर जा रही महिला के साथ रेलवे कर्मचारी ने किया गलत काम, पुलिस ने ट्रैकमैन को किया गिरफ्तार
क्या सुरक्षित लौट पाएंगे कैप्टन आशीष?
इन सबके बीच पश्चिम चंपारण के इस घर में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल सिर्फ एक है- क्या कैप्टन आशीष सुरक्षित लौट पाएंगे? उम्मीद और दुआओं के सहारे परिवार हर पल एक चमत्कार की प्रतीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन