सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar colleges in Vaishali will not receive benefits of Student Credit Card scheme

अमर उजाला की खबर का असर: वैशाली में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड घोटाले पर सरकार सख्त, तीन कॉलेजों के भुगतान पर रोक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: अमर उजाला की रिपोर्ट के बाद बिहार सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की है। वैशाली जिले के एक ग्रुप के तीन कॉलेजों के नए छात्रों के लिए भुगतान पर रोक लगा दी गई है। पूरे बिहार में कुल 13 कॉलेजों पर कार्रवाई हुई है। जांच में सीट से अधिक बोनाफाइड जारी करने और नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आई है।

Bihar colleges in Vaishali will not receive benefits of Student Credit Card scheme
फोटो कॉलेज
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इस योजना के तहत कॉलेज में एडमिशन के बाद छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता मिलती है, लेकिन इसमें अनियमितता और घोटाले की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। अमर उजाला द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सरकार ने कार्रवाई की है।

Trending Videos


तीन कॉलेजों पर पेमेंट रोक
सरकार ने वैशाली जिले के एक ही ग्रुप के तीन कॉलेजों—इंदु देवी रंजीत कुमार प्रकाश प्रोफेशनल कॉलेज, डॉ. रंजीत कुमार प्रकाश कॉलेज और श्री उमेश मिश्रा रंजीत कुमार प्रकाश कॉलेज—में नए छात्रों के लिए पेमेंट पर रोक लगा दी है। इसके तहत अब इन कॉलेजों में नए नामांकन लेने वाले छात्रों को बिहार सरकार की ओर से मिलने वाले चार लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विभाग की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे बिहार में 13 कॉलेजों पर कार्रवाई
बताया जा रहा है कि पूरे बिहार में कुल 13 कॉलेजों पर यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने भी इन कॉलेजों में गड़बड़ी का मामला उठाया था। इसके बाद वैशाली जिलाधिकारी के निर्देश पर डीडीसी के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद जिला प्रशासन ने विभाग को रिपोर्ट भेजी थी।

जांच में सामने आई अनियमितताएं
विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभिन्न स्रोतों से प्राप्त प्रतिकूल टिप्पणियों में यह सामने आया कि सत्र 2025-26 में निर्धारित सीट आवंटन से अधिक बोनाफाइड सर्टिफिकेट जारी किए गए और संस्थानों से कारण पृच्छा का संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इसके चलते नामांकन प्रक्रिया संदेहास्पद प्रतीत हुई।

ये भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग बना खूनी खेल! युवक की गोली मारकर हत्या, होटल से निकलते ही पीछा कर उतारा मौत के घाट

आगे की कार्रवाई और निर्देश
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन संस्थानों द्वारा अत्यधिक बोनाफाइड जारी किए गए हैं और एमएनएसएसबीवाई पोर्टल पर आवेदनों को सही तरीके से फ्री नहीं किया गया है, उन संस्थानों के नए आवेदनों के भुगतान पर तत्काल रोक लगाई जाती है। हालांकि, जिन छात्रों की एक किस्त की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है, उनकी अगली किस्त का भुगतान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed