सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vikramshila Bridge Damaged Traffic Suspended Administration Launches Free Boat Service

Bihar News: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद; प्रशासन ने शुरू की मुफ्त नाव सेवा, सुबह से शाम तक संचालन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा टूटने के बाद पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मुफ्त नाव सेवा शुरू की है, जो सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलेगी। सुरक्षा के लिए क्षमता सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Vikramshila Bridge Damaged Traffic Suspended Administration Launches Free Boat Service
जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बड़ा हादसा सामने आया है। पुल के पिलर संख्या 133 के पास सड़क का एक हिस्सा देर रात अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया। घटना के बाद तुरंत सतर्क हुई ट्रैफिक पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
Trending Videos


जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर पुल पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाव सेवा शुरू
बाद में समीक्षा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाव सेवा शुरू की जा रही है। सरकारी नावों से यात्रियों को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। हालांकि, यह सेवा केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही संचालित होगी।

ये भी पढ़ें-  Bihar News : 2001 में बनी बिहार की लाइफलाइन टूटी; विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया

नावों में क्षमता से अधिक लोग नहीं होंगे सवार
प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नावों पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोग सवार नहीं होंगे। जिलाधिकारी ने अपील की है कि एक नाव पर 50 से अधिक यात्री न बैठें, ताकि दुर्घटना की आशंका कम हो। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव ने जानकारी दी कि गंगा घाटों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

फिलहाल प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed