{"_id":"69f709b24e709d9cca0de087","slug":"bihar-jdu-leader-nishant-welcomed-in-hajipur-vaishali-bihar-vaishali-news-hajipur-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4237285-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत, हाजीपुर में भव्य स्वागत; क्या सियासत में एंट्री की तैयारी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत, हाजीपुर में भव्य स्वागत; क्या सियासत में एंट्री की तैयारी?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: निशांत कुमार ने ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत हाजीपुर से की, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। पश्चिम चंपारण से शुरू हुई यह यात्रा जनसंपर्क अभियान के रूप में देखी जा रही है। इसे उनकी राजनीति में सक्रिय एंट्री के संकेत के तौर पर भी माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए निशांत कुमार
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने रविवार को अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा के पहले दिन हाजीपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के जरिए फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे जदयू कार्यकर्ता
इस दौरान बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे। निशांत कुमार ने गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। स्वागत के दौरान शंखनाद और बिगुल बजाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया गया।
पश्चिम चंपारण महत्वपूर्ण
बताया जा रहा है कि यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से की गई है, जो महात्मा गांधी की कर्मभूमि मानी जाती है। यह क्षेत्र नीतीश कुमार के लिए भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है। पहले दिन निशांत कुमार बेतिया और आसपास के इलाकों में कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जबकि 4 मई को वाल्मीकिनगर में जंगल सफारी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
सद्भाव यात्रा के जरिए सियासी एंट्री की तैयारी?
यात्रा से पहले निशांत कुमार ने पटना में अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस पहल को ‘सद्भाव यात्रा’ नाम दिया है, जिसका उद्देश्य समाज में एकता और सहयोग का संदेश देना है। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें बिहार का अगला मुख्यमंत्री तक बता दिया, जिससे राजनीतिक अटकलें भी तेज हो गई हैं। यात्रा में मंत्री श्रवण कुमार और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी साथ नजर आए।
ये भी पढ़ें- Bihar News: निशांत कुमार ने बताया- क्या है 'सद्भाव यात्रा' का उद्देश्य?; 'निश्चय रथ' से चंपारण रवाना हुए
निशांत की सक्रिय भूमिका के संकेत
पार्टी की ओर से इस यात्रा को जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है, जिसके जरिए संगठन की ताकत का प्रदर्शन भी किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह यात्रा निशांत कुमार के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका की शुरुआत का संकेत हो सकती है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन