सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News hajipur Chirag Paswan On Patna Chowkidar Dafadar Lathicharge During Protest

Bihar News: चौकीदार-दफादार पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के चिराग, बोले- मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश से करेंगे मुलाकात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदारों पर हुई लाठीचार्ज की घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर कहा कि वफादार कर्मियों की आवाज को दबाना सही नहीं है।

Bihar News hajipur Chirag Paswan On Patna Chowkidar Dafadar Lathicharge During Protest
चिराग पासवान फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदारों पर हुई लाठीचार्ज की घटना पर भड़क गए हैं। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए इसे बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष ने कहा कि वफादार कर्मियों की आवाज को दबाना सही नहीं है।

Trending Videos


डिप्टी सीएम से मिलेगा पार्टी का प्रतिनिधिमंडल
चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर चौकीदारों की समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिराग ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि पटना में अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदार-दफादार साथियों पर लाठीचार्ज की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। गांवों की सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ रहे इन वफादार कर्मियों की आवाज को बल प्रयोग से दबाना किसी भी संवेदनशील व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इसे अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बताया।

विस्तृत ज्ञापन भी सौंपेगा प्रतिनिधिमंडल
उन्होंने कहा कि चौकीदार-दफादार साथियों की समस्याओं तथा उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर पार्टी ने निर्णय लिया है कि अरुण भारती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी से शीघ्र भेंट करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपेगा, जिसमें उनकी उचित मांगों के समाधान, सेवा-संबंधी समस्याओं के स्थायी निराकरण तथा दोषी प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग शामिल होगी।

मुख्यमंत्री से मुद्दे को लेकर मिलेंगे चिराग
चिराग पासवान ने कहा कि वह स्वयं भी इस विषय पर मुख्यमंत्री से मिलकर चौकीदार-दफादार साथियों की आजीविका, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करेंगे तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि सुधार के नाम पर वर्षों से सेवा दे रहे परिवारों की आजीविका और गरिमा से समझौता स्वीकार्य नहीं है। गांवों की सुरक्षा करने वालों का सम्मान और भविष्य सुरक्षित रखना समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें: मुंगेर में ‘बच्चा चोरी’ की साजिश नाकाम, दादी बनी ढाल, केमिकल छिड़क फरार हुईं संदिग्ध युवतियां

पुलिस ने किया था लाठीचार्ज
बताया जाता है कि चौकीदार अपनी मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई चौकीदार घायल हो गए। इस घटना के बाद चिराग पासवान ने सामने आकर लाठीचार्ज पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed