सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news vaishali sp announces 25k reward for 12 most wanted criminals vaishali News Hajipur news

Bihar News: वैशाली में 25-25 हजार के इनामी 12 कुख्यात अपराधियों की सूची जारी, SP विक्रम सिहाग की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Vaishali News: वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने 12 कुख्यात वांछित बदमाशों की सूची जारी की है। प्रत्येक बदमाश पर इनाम की भी घोषणा की गई है।

Bihar news vaishali sp announces 25k reward for 12 most wanted criminals vaishali News Hajipur news
एसपी वैशाली विक्रम सिहाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने जिले के 25-25 हजार रुपये के इनामी टॉप 12 वांछित कुख्यात अपराधियों की सूची जारी की है। एसपी ने बताया कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी करने या उनकी गिरफ्तारी में सहयोग देने वाले पुलिसकर्मी अथवा आम नागरिक को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए 9031826900, 06224-272100 एवं 9262395031 नंबर जारी किए गए हैं।

Trending Videos

जारी सूची के अनुसार कटहरा थाना क्षेत्र के मझिया हासमी चौक निवासी मोहम्मद सैयद (पिता एनुल उर्फ नुकुल खलीफा) एक कांड में वांछित हैं। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, डकैती और लूट सहित छह मामले दर्ज हैं। सदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर डुमरी निवासी दीपक कुमार (पिता शंकर पंडित) एक कांड में वांछित हैं और उन पर आर्म्स एक्ट सहित चार मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिघी कला पश्चिमी, सदर थाना निवासी राज नंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर (पिता चंद्रशेखर राम) दो कांडों में वांछित हैं और इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट व डकैती सहित 15 मामले दर्ज हैं। बलवा कुंवारी, सदर थाना निवासी राज विवेक उर्फ फिरंगी (पिता बृजभूषण सिंह) एक कांड में वांछित हैं तथा उन पर आर्म्स एक्ट, लूट और डकैती सहित 10 मामले दर्ज हैं।

बिदुपुर थाना क्षेत्र के नावानगर निवासी दिलीप राम (पिता ललन राम) एक कांड में वांछित हैं और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट व डकैती सहित पांच मामले दर्ज हैं। पातेपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर निवासी छोटू कुमार उर्फ इंद्रजीत कुमार (पिता चंदेश्वर राम उर्फ बुलकी) दो कांडों में वांछित हैं और आर्म्स एक्ट, लूट-डकैती सहित पांच मामले दर्ज हैं।

बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली निवासी कुणाल कुमार उर्फ दीवानी (पिता सीताराम सिंह) एक कांड में वांछित हैं। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या और मद्य निषेध अधिनियम सहित पांच मामले दर्ज हैं। इसी गांव के कुंदन कुमार उर्फ तुफानी (पिता सीताराम सिंह) एक कांड में वांछित हैं और उन पर आर्म्स एक्ट, हत्या व मद्य निषेध अधिनियम सहित चार मामले दर्ज हैं।

पढ़ें: मौसी की शादी से पहले उजड़ गया घर का चिराग, कार्ड बांटकर लौट रहे इंटर छात्र की नहर में डूबने से मौत

बलिगांव थाना क्षेत्र के बहाउदीन निवासी मोहम्मद इम्तेयाज (पिता तुस्तफा उर्फ बुटन) एक कांड में वांछित हैं तथा आर्म्स एक्ट व डकैती सहित तीन मामले दर्ज हैं। बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत निवासी महेंद्र राय (पिता भूखल राय) एक कांड में वांछित हैं और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित तीन मामले दर्ज हैं।

बेलसर थाना क्षेत्र के जतकौली निवासी राणा कुमार (पिता देवनंदन पासवान) एक कांड में वांछित हैं और आर्म्स एक्ट व डकैती सहित तीन मामले दर्ज हैं। बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चकनई निवासी सनी कुमार (पिता रत्नेश राय) दो कांडों में वांछित हैं तथा आर्म्स एक्ट, हत्या और लूट सहित पांच मामले दर्ज हैं। एसपी ने आम जनता से अपील की है कि इन अपराधियों के संबंध में कोई भी ठोस सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed