सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Janshakti Janata Dal will contest Tirhut Graduate elections Tej Pratap Yadav announced

Bihar News: तिरहुत स्नातक का चुनाव लड़ेगी जनशक्ति जनता दल, तेज प्रताप यादव ने किया एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एलान किया है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल तिरहुत स्नातक एमएलसी पद के लिए चुनाव लड़ेगी। यह एलान उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव की विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में किया। 

Janshakti Janata Dal will contest Tirhut Graduate elections Tej Pratap Yadav announced
तेज प्रताप यादव
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल तिरहुत स्नातक एमएलसी पद के लिए चुनाव लड़ेगी। वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि उनकी पार्टी इस बार तिरहुत स्नातक चुनाव में उतरेगी।

Trending Videos


विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार राघोपुर पहुंचे थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने बताया कि राघोपुर के लोगों ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है जब वह राघोपुर पहुंचे हैं। तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल इस पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने अपनी पार्टी के चुनाव लड़ने के इरादे पर जोर दिया। तेज प्रताप यादव पटना से पासवान चौक होते हुए बिदूपुर प्रखंड के रहीमापुर पहुंचे, जहां प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कुमार यादव ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप ने क्या कहा?
तेज प्रताप यादव ने कहा, 'तिरहुत स्नातक पद के लिए हमारी पार्टी से उम्मीदवार बनाए जाएंगे। चर्चा है कि उनके पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कुमार यादव तिरहुत स्नातक का चुनाव लड़ सकते हैं। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग बहुत अच्छे हैं और उनके द्वारा मिले आमंत्रण पर मैं इस कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं। बता दें कि राघोपुर विधानसभा सीट लालू प्रसाद यादव का पारिवारिक क्षेत्र रहा है। यहां से राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव चुनाव जीतकर सदन तक पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान होगी शुरू, यात्रियों की परेशानी हुई खत्म

चुनाव के समय भी राघोपुर आए थे तेज प्रताप
विधानसभा चुनाव के समय भी तेज प्रताप यादव हेलीकॉप्टर से राघोपुर विधानसभा सीट पर प्रचार-प्रसार करने पहुंचे थे। इसके अलावा, बाढ़ जैसी आपदा के समय भी तेज प्रताप यादव लोगों की मदद के लिए आगे आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed