फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prisoner accused of assault dies in jail, family alleges assault

Bihar: जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, प्रशासन बोला- सांस लेने में दिक्कत से गई जान

Sun, 16 Aug 2026 06:38 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 06:38 PM IST
सार

जेल में बंद मारपीट के आरोपी कैदी विश्वनाथ चौहान की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हुई। वहीं, परिजनों ने जेल में मारपीट और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Prisoner accused of assault dies in jail, family alleges assault
दुखी परिजन।

विस्तार

जेल में बंद मारपीट के आरोपी एक कैदी की रविवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मर्दापुर पश्चिम टोला निवासी विश्वनाथ चौहान के रूप में हुई है। वह स्व. रामायण महतो का पुत्र था। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी गायत्री देवी ने बताया कि हमलोगों ने मकान का निर्माण कार्य शुरू किया था, जहां पट्टीदारों के साथ विवाद हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद पट्टीदारों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की, जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनके पति विश्वनाथ चौहान को भी गंभीर चोट लगी थी। पट्टीदारों ने उनके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। इसके बाद 22 जुलाई को मुफस्सिल थाना पुलिस ने उनके पति विश्वनाथ चौहान को गिरफ्तार कर लिया। तभी से वह जेल में बंद थे।

विज्ञापन

रविवार को अचानक सूचना मिली कि उनकी तबीयत खराब हो गई है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि रविवार को अचानक विश्वनाथ चौहान को सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
इधर, सदर अस्पताल में मौजूद परिजनों ने मृतक विश्वनाथ चौहान के साथ जेल में मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि विश्वनाथ चौहान के साथ जेल में मारपीट की गई और चोट लगने के बाद उनका इलाज नहीं कराया गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि वे जब भी विश्वनाथ चौहान से मिलने जाते थे, तो उन्हें मिलने नहीं दिया जाता था।

प्लंबर का काम करता था विश्वनाथ चौहान
बताया जाता है कि विश्वनाथ चौहान परिवार के पालन-पोषण के लिए प्लंबर का काम करता था। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं, जो अभी छोटे हैं। विश्वनाथ चौहान की मौत के बाद उनकी पत्नी गायत्री देवी पति की याद में रोते-रोते अचेत हो जा रही थीं। वहीं, बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।



ये भी पढ़ें- Bihar: रहस्यमयी विष्णु प्रतिमा! ग्रामीणों का दावा- दिन में तीन बार बदलता है रंग, प्राचीन लिपि भी बनी पहेली

पटना में कराया जाएगा पोस्टमार्टम
बताया जाता है कि जेल में बंद कैदी की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम पटना में कराया जाएगा। जेल कर्मियों के अनुसार, कैदी की मौत होने के बाद चिकित्सकों के बोर्ड की निगरानी में पटना में पोस्टमार्टम कराया जाता है। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जेल प्रशासन आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed